मध्य प्रदेश: कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का प्रथम सत्र शुरू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज डुमना विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का भोपाल से कटनी जाते समय संक्षिप्त प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। सुबह लगभग साढ़े दस बजे विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे

Janbhawana Times

रिपोर्ट- सुनील यादव (कटनी, मध्य प्रदेश)

कटनी, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज डुमना विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का भोपाल से कटनी जाते समय संक्षिप्त प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। सुबह लगभग साढ़े दस बजे विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विधायक श्री सुशील इंदु तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तकरीबन पांच मिनट बाद डुमना विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा कटनी जिले के झिंझरी स्थित हेलीपेड के लिए प्रस्थान किया। कटनी जिले के बरगवां में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज के पहुंचने के बाद बैठक प्रथम सत्र की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हो गया है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले 1962 की जंग राहुल गांधी याद करें। राजीव गांधी के समय भारत को पिद्दी-पिद्दी से देश डराते थे। लेकिन आज किसी की भी हिम्मत नहीं है।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कविता पाटीदार, हितानन्द शर्मा, ओमप्रकाश धुर्वे, जयभान सिंह पवैया, फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं.....

इंदौर: कुछ ही घंटों के भीतर दूसरी हत्या, दोस्त की हत्या कर स्कूटर से फेंकी लाश

 

  •  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag