मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे की हत्या, बच्चे का अपहरण किया, 4 करोड़ की फरौती मांगी

मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू के किशनगंज थाना अंतर्गत ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की उम्र 18-19 साल की है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू के किशनगंज थाना अंतर्गत ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की उम्र 18-19 साल की है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हर्षू (6 वर्ष) की हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने बेटे के बदले में चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। हर्षू के पिता जितेंद्र सिंह चौहान का खदान का काम है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था। जानकारी के अनुसार हर्षू का अपहरण रविवार शाम करीब छह बजे घर के पास से हुआ था। पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में पुलिया के नीचे बच्चे का शव मिला है।

पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें हर्षू जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले हैं। खरगोन पुलिस और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि अपहरणकर्ताओं को जानकारी लग गई थी कि पुलिस में सूचना मिल चुकी है। इस डर से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर दी। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि रात करीब 10 बजे बच्चे के मुंह में कपड़ा डाल कर नाक बंद कर हत्या की गई है।News Updating.....

calender
06 February 2023, 10:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो