मध्य प्रदेश: सागर के भगवान गंज में फिर लगी आग, लकड़ी के साथ बाइक और कार भी जलीं

मध्य प्रदेश में सागर जिले के भगवानगंज इलाके एक बार फिर आग की लपटों से दहशत फैल गई। बीती रात यहां एक लकड़ी के टाल में आग लग गई। बताया गया कि आग इतनी भयानक थी कि यह बाजू वाले टीवीएस कंपनी के शोरूम तक पहुंच गई

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सागर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में सागर जिले के भगवानगंज इलाके एक बार फिर आग की लपटों से दहशत फैल गई। बीती रात यहां एक लकड़ी के टाल में आग लग गई। बताया गया कि आग इतनी भयानक थी कि यह बाजू वाले टीवीएस कंपनी के शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें रखीं कुछ मोटर साइकिल व कार भी चपेट में आ गईं।

गौरतलब है कि भगवान गंज व तुलसीनगर वार्ड में एक किलोमीटर के अंदर 30 से अधिक टाल संचालित हो रहे हैं, जहां आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि इस महीने के शुरुआत में भी एक टाल में आग लग गई थी, जिससे बनकर तैयार हुआ सारा फर्नीचर पूरी तरह जल गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानगंज इलाके में टीवीएस शोरूम के पीछे संचालित एक लकड़ी के टाल में अज्ञात कारण की वजह से मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। नगर निगम दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी करीब तीन बजे मिली। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के दमकल विभाग ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। सुबह तक करीब एक दर्जन टैंकर से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

एक महीने पहले भी लगी थी आग -

आपको बता दें कि इसी क्षेत्र में 20 नवंबर की परकोटा निवासी अचल चौबे के टाल में भी आग लगी थी। चौबे रात में दुकान व टाल पर ताला लगाकर गए थे। वहीं दुकान व टाल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण किसी भी कर्मचारी या चौकीदार की तैनाती नहीं की गई थी। इसी बीच रात में करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अज्ञात कारणों से फर्नीचर में आग लग गई थी।

वहीं तुलसी नगर निवासी अनूप जैन का कहना है कि भगवानगंज क्षेत्र के तुलसीनगर वार्ड के एक किलोमीटर के दायरे के अंदर करीब 30 टाल हैं। उन्होंने कहा कि इन टालों की वजह से लोग हमेशा दहशत में रहते हैं। आग लगने की छोटी घटनाएं आए दिन आती रहती हैं। वहीं क्षेत्रवासी लंबे समय से इन टालों को बाहर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।

बता दें कि प्रशासन भी टाल को विस्थापित करने के लिए सिदगुवां में क्लस्टर तैयार कर रहा है, लेकिन एक साल में इसमें कुछ ज्यादा प्रगति नहीं हो पाई है। इस कारण से लकड़ी के टाल शहर के अंदर और घनी रहवासी क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, पिता-पुत्र की मौत, 13 घायल

 

  •  
calender
21 December 2022, 10:50 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो