मध्यप्रदेश: 1261 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश को सोमवार के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री गडकरी लगभग 5315 करोड़ रूपए लागत की 543 किलोमीटर लम्बी 13 सड़क परियोजनाओं शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भोपाल। मध्य प्रदेश को सोमवार के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री गडकरी लगभग 5315 करोड़ रूपए लागत की 543 किलोमीटर लम्बी 13 सड़क परियोजनाओं शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1261 करोड़ रूपए लागत की 329 किलोमीटर की पांच सड़क परियोजनाओं का पुलिस ग्राउंड मंडला में शिलान्यास किया। वहीं जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में 4054 करोड़ रूपए की लागत से 214 किलोमीटर लम्बी आठ सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, और अलग-अलग योजनाओं के तहत राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सड़क मार्गों को मंजूरी दी गई है। कई प्रोजेक्ट हो चुके है, जिससे राज्य का पर्यटन महत्व भी बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि सड़कों के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बल्कि स्थानीय ग्रामीण और शहरी आबादी को भी बेहतर सड़कों से लाभ हो रहा है। इससे गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा। बताया जा रहा है कि राज्य के अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के अलावा, देश-विदेश के पर्यटक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत जानने के लिए पहुंच रहे है। यह सड़क मध्य प्रदेश के महत्व और गौरव को बढ़ाएगी।

calender
07 November 2022, 02:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो