मध्य प्रदेश: कटनी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं का आना शुरू

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन कटनी जिले में बरगवां स्थित निर्मल सत्य गार्डन में किया जा रहा है। इस बैठक के लिए नेताओं का आना शुरू हो गया। यहां बैठक स्थल प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी पहुंचे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कटनी, मध्य प्रदेश। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन कटनी जिले में बरगवां स्थित निर्मल सत्य गार्डन में किया जा रहा है। इस बैठक के लिए नेताओं का आना शुरू हो गया। यहां बैठक स्थल प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी पहुंचे।

बता दें कि बैठक में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री हेतानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर सहित अन्य मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। पूरे शहर को पार्टी के झंडों से सजाया गया है और मुख्य मार्ग सहित कार्यक्रम स्थल के आस-पास का क्षेत्र होर्डिंग व बैनरों से पटा पड़ा है।

वहीं बैठक को लेकर शुक्रवार को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कलेक्टर अवि प्रसाद व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कार्यक्रम स्थल में पार्टी के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक कर उनको दायित्व भी सौंपे गए। बैठक में कई जिलों के पार्टी जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

लगाए गए जगह-जगह स्टाल -

जानकारी के अनुसार प्रदेश विस्तारित बैठक में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले पदाधिकारियों के लिए रेलवे स्टेशन पर संगठन की ओर से सहायता स्टाल भी लगाए गए हैं। कटनी मुख्य स्टेशन, कटनी साउथ स्टेशन और मुड़वारा में स्टाल लगाने के साथ ही चाका और पीरबाबा में भी स्टाल लगाया गया है।

जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यकर्ता आने वाले पदाधिकारियों को उनके ठहरने और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। रीवा और जबलपुर मार्ग के साथ ही दमोह और शहडोल मार्ग पर भी सहायता के लिए स्टाल लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटनी के साथ ही जबलपुर से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कटनी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुबह 10:05 बजे भोपाल से विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे हैलीकॉप्टर से कटनी जिले के झिंझरी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री कटनी करीब 10:45 बजे पहुंचेंगे और लघु उद्योग भारती के ट्रेड फेयर स्वयं सिद्धा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे। साथ ही साथ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सीएम शाम 6:15 बजे कार से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात 10 बजे डुमना एयरपोर्ट से विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं.....

मध्य प्रदेश: जबलपुर के भेड़ाघाट बंदर कूदनी में फिल्म शूटिंग, नावघाट में विरोध

 

  •  
calender
17 December 2022, 11:54 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो