मध्य प्रदेश: मामूली विवाद पर पत्‍थर से सिर कुचलकर भतीजे ने की चाचा की हत्या

शुक्रवार की रात एक युवक ने मामूली विवाद के बाद फर्शी से सिर कुचलकर अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा स्‍वयं ही पुलिस थाने में पेश हो गया और चाचा की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सागर, मध्य प्रदेश। घटना मध्य प्रदेश के सागर जिले से है, जहां शुक्रवार की रात एक युवक ने मामूली विवाद के बाद फर्शी से सिर कुचलकर अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा स्‍वयं ही पुलिस थाने में पेश हो गया और चाचा की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

वहीं मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के भाई को भी सहआरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद वार्ड निवासी रमेश पिता हल्कूराम राय (58) शराब पीकर अपने भतीजों के साथ आए दिन गाली-गलौज किया करता था।

रोज की तरह वह शुक्रवार रात भी करीब 10 बजे भतीजे गोविंद राय और किशन राय के साथ गाली-गलौज कर रहा था। भतीजों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गया। इसी बात पर भतीजे गोविंद ने गुस्‍से में आकर पास में पड़ी फर्शी का टुकड़ा उठाया और रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

उधर, विवाद की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल रमेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत होने की खबर लगते ही आरोपी गोविंद पुलिस थाने में पेश हो गया।

उसने बताया कि रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्‍कर, एक की मौत

 

  •  
calender
24 December 2022, 10:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो