मध्य प्रदेश: सुजलाम जल महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बोले- जन-जन जुड़ेगा, तभी जल बचेगा

धर्म नगरी उज्जैन में आयोजित सुजलाम जल महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जन-जन जुड़ेगा, तभी जल बचेगा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Sujlam Jal Mahotsav: उज्जैन, मध्य प्रदेश। धर्म नगरी उज्जैन में आयोजित सुजलाम जल महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जन-जन जुड़ेगा, तभी जल बचेगा। जल संरक्षण, संग्रहण के लिए लड़ना होगा।

स‍िंधि‍या ने कहा कि यहां तीन दिनों की संगोष्ठी में जो विचार उत्पन्न हुए हैं, उन विचारों को एक्शन प्लान में बदलने की अब चुनौती है। जल संरक्षण कोई कैमेस्ट्री, फार्मूला या फिजिक्स नहीं बल्कि यह जीवन का अमूल्य भाग है। जल के प्रति सम्मान तभी बढ़ेगा जब हम जल संरक्षण को जिम्मेदारी नहीं, बल्कि धर्म मानें।

उन्‍होंने कहा कि जल है तो कल है। हमारे इतिहास, परंपरा, संस्कृति में ये शुमार है। हम पृथ्वी के किराएदार हैं, यह भावना मन में जागृत करनी होगी। उज्जैन से जल संरक्षण के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। भारत वसुधैव कुटुम्बकम (पूरा विश्व एक परिवार) की विचारधारा से आगे बढ़ रहा है।

मंच पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, माखनसिंह चौहान, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भैया जी आसीन थे।.

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: हरदा जिले में बहन को मोबाइल पर कॉल और मैसेज करने से मना किया तो कर दी युवक की हत्या

 

  •  
calender
29 December 2022, 07:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो