Maharastra Politics: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 66 पार्षद

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ठाणे नगर निगम भी शिवसेना चीफ ठाकरे के हाथ से फिसल गई है। यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

Janbhawana Times

खबर है कि सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बीच बता दें कि मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरी सबसे अहम और बड़ी निगमों में से एक है।

दरअसल, शिंदे ने अपनी राजनीति की शुरूआत ठाणे से ही की थी। ऐसे में माना जाता है कि उनकी ठाणे नगर निगम में काफी अच्छी पकड़ है। एकनाथ शिंदे ने 2004 में ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 2009, 2014 और 2019 में ठाणे की कोपरी पछपाखडी सीट से जीत हासिल की थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag