पारंपरिक खेलों के साथ मनाई मेजर ध्यान चंद जयंती

बारा के शाहाबाद क्षेत्र के समरानियां कस्बे में विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा जिले में संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय समरानियां में सोमवार को हॉकी के महान जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बारा के शाहाबाद क्षेत्र के समरानियां कस्बे में विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा जिले में संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय समरानियां में  सोमवार को हॉकी के महान जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई। विद्या भारती क्रीड़ा विभाग के शारीरिक प्रमुख मानकचंद वैष्णव एवं खेल प्रमुख चेतन मेहता ने खेल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण से दो वर्ष बाद विद्यालयों के खेल मैदानों में खिलाड़ी शोभायमान होकर खेल एथलेटिक्स के साथ विभिन्न भारतीय पारंपरिक खेलों में भाग लिया।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिशु वाटिका,प्राथमिक,उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक कुल चार वर्गो की रचना की गयी है। सभी वर्गो में खोखो, कबड्डी, कांचा, गिल्ली डंडा, आंख मिचौली, सतोलिया, सांप सीढी, अंताक्षरी, बोरी दौड़, तिगड़ी नीर तीर  जैसे देशी खेलों का आयोजन किया।

खेल दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया।राष्ट्रीय खेल दिवस को सुव्यवस्थित करने हेतु खेल समिति की बैठक का आयोजन विद्या भारती बारां के जिला नैतिक एवम आध्यात्मिक शिक्षा प्रमुख प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए जिसमें खेल दिवस की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर विशेष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया मुख्यवक्ता के रूप में वर्मा ने उद्बोधन में बताया की मेजर ध्यानचंद खेलो के और हॉकी के महान जादूगर हुए हे जिनके जन्म दिन के रूप में खेल दिवस मनाया जाता है खेल दिवस पर सभी आचार्य का विशेष योगदान रहा।

calender
29 August 2022, 07:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो