MCD Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में कई दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में कई दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचाराकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस नेता और एमसीडी चुनाव प्रभारी डॉ अजय कुमार ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को इससे दूर रखा गया है।\

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा उर्फ राजा बडिंग और लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई दिग्गज एमसीडी चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे। बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा। जबकि सात दिसंबर को नतीजे आएंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag