मेडिकल कालेज PG हॉस्टल को समस्याओं का अंबार उच्चाधिकारियों की घोर अनदेखी

SRG अस्पताल व मेडिकल कालेज परिसर में स्थित रेजिडेंट डॉक्टर्स की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की ओर से इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की

Janbhawana Times
Janbhawana Times

झालावाड़। SRG अस्पताल व मेडिकल कालेज परिसर में स्थित रेजिडेंट डॉक्टर्स की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की ओर से इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से समस्याओं पर विरोध जताया। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.रवि शेखावत ने बताया कि हॉस्टल के आसपास गंदगी व कंटीली झाड़ियों के हालात है। ऐसे में मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। एव सांप और अन्य जहरीले जीव जंतु अक्सर घूमते हैं। पी जी डॉक्टर्स को अक्सर रात के समय अस्पताल में ड्यूटी के लिए जाना पड़ता है। 

बारिश के मौसम के कारण जहरीले जीव जंतुओं का भी भय बना रहता है। समस्या के समाधान के बजाय कॉलेज प्रशासन ने  हॉस्टल से अस्पताल जाने के रास्ते को ही बंद करवाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। तकरीबन डेढ़ दो सौ रेजिडेंट इससे परेशान हो रहे है। PG हॉस्टल के सामने की सड़क की भी  भयंकर दुर्दशा हो रखी है। अस्पताल में अवैध रूप से ठेले एव अन्य उपक्रम लगे हुए हैं,  जो जगह-जगह तंबाकू आदि की बिक्री भी करते रहते हैं। लेकिन  इनको रोकने वाला कोई नहीं है। अस्पताल परिसर में अक्सर सामाजिक तत्व बिना प्रयोजन के घूमते हैं। 

इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन संचालन को लेकर भी कहा कि अयोग्य व अपराधिक प्रवृति के  व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से मेस संचालन के साथ साथ ही कैंटीन संचालन  का जिम्मा दे रखा है। इसके चलते पूर्व में भी यहां विवाद का मामला सामने आया था। यह उच्च अधिकारियों को संदेह की श्रेणी में खड़ा करता है। इस दौरान बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स मौजूद रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ रवि शेखावत, महासचिव डॉ कपिल देवड़ा, डॉक्टर शैलेंद्र यादव, नितेश कटारिया, लोकेश दीपेंद्र, जावेद, गौरव ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

calender
31 August 2022, 07:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो