विधायक ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

चुनाव जीतने के बाद विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नोएडा: चुनाव जीतने के बाद विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में विधायक पंकज सिंह ने की। इस मुलाकात के दौरान विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीत की बधाई भी दी। वहीं, विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में विकास और समस्याओं समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। प्रदेस सरकार के काम को जनता ने काफी बेहतर तरीके से स्वीकार किया है। गौतम बुद्ध नगर के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधान सभा सीटों पर भाजपा काफी बड़े अंतर से चुनाव जीती है।

भाजपा के नेतृत्व में नोएडा और गौतम बुद्ध नगर का होगा विकासःपंकज सिंह

विधायक पंकज सिंह ने बताया कि नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में भाजपा के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर का काफी तेजी के साथ विकास होगा। गौतम बुद्द नगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाई को छूने जा रहा है।

calender
12 March 2022, 04:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो