सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी-धामी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के लिए मोदी-धामी सरकार समर्पित है। इसके लिए संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बहुत

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के लिए मोदी-धामी सरकार समर्पित है। इसके लिए संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय बाद कार्यसमिति हो रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक कार्य अनवरत जारी रखते हुए कोरोना काल में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बुधवार को यह बात कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए ही कार्य नही करता वरन जनता के सुख दुख और सेवा के लिए कार्य करता है।

उन्होंने प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनाने और एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक 94 प्रतिशत मत देने के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने गत वर्षों में दिवंगत राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत जी, जनरल विपिन रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरबंश कपूर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक सुरेंद्र जीना, विधायक गोपाल रावत, पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रस्ताव पेश किया। पूरी कार्यसमिति ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी ।

इस दौरान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के किये गए विकास और जनहितकारी कार्यों को लेकर एक राजनैतिक प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लाए और इसका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा नौटियाल, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड का आज प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

calender
08 June 2022, 03:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो