असम में बाढ़ के प्रकोप से 6 और लोगों की मौत, 7.2 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वहां पिछले 24 घंटे में 2 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। इसके साथ ही 22 जिलों में बाढ़ के कारण 7.2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है।

Janbhawana Times

वहीं असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार असम के नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में 4 लोग पानी में डूब गए। प्राधिकरण ने कहा कि ये जिला बुरी तरह प्रभावित है जहां 3.46 लाख लोग संकट में है। इसके बाद कछार में 2,29 लाख और होजाई में 58 हजार लोग प्रभावित हैं।

बता दें कि राज्य में इस साल बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। साथ ही भूस्खलन की वजह से वहां अभी भी हालात बेहद खराब बने हुए है। ऐसे में कहा जा सकता हैं कि असम में आई बाढ़ लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन गई है। साथ ही इस आपदा से मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है।

calender
23 May 2022, 12:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो