उदय भान बने हरियाणा कांग्रेस समिति के नये प्रदेश अध्यक्ष,चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

चंडीगढ़ ,पार्टी में मची खींचतान के बीच हरियाणा को नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हाईकमान ने पूर्व विधायक श्री उदयभान को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं 4 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चंडीगढ़ ,पार्टी में मची खींचतान के बीच हरियाणा को नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हाईकमान ने पूर्व विधायक श्री उदयभान को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं 4 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय समीकरण को ध्यान रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस बीच कई बार इस संबंध में भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने जाकर आलाकमान से मुलाकात भी की थी। इससे पहले पंजाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई बार मंथन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को कार्यभार मिला था हालांकि पार्टी के प्रदर्शन को देखकर अब पंजाब में भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

दरअसल,आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के तमाम अधिकारी संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर को लेकर कांग्रेस काफी चर्चा में थी हालांकि सारे चर्चाओं पर बीते दिन लगाम लग गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि प्रशांत किशोर कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे। इसके तत्पश्चात प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर इस पूरी जानकारी की पुष्टि की।

calender
27 April 2022, 03:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो