लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिए पहली लिस्ट जारी कर गी है. इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Eknath Shinde Shiv Sena Candidate List 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है, इस बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

             सीट            नाम
       दक्षिण मध्य       राहुल शेवाळे
       कोल्हापूर       धैर्यशील माने
       शिर्डी      सदाशिव लोखंडे
      बुलढाणा       प्रतापराव जाधव
       हिंगोली       हेमंत पाटील
       रामटेक        राजू पारवे
      हातकणंगले       संजय मंडलिक
        मावल      श्रीरंग आप्पा बारणे


बॉलीवुड के अभिनेता व स्टार गोविंदा ने आज ही शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. माना जा रहा है उन्हें मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है. हालांकि शिंदे गुट की ओर पहली सूची में उनका नाम नहीं है. इस कड़ी अब अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी सूची में उनका नाम आ सकता है.

इससे पहले मुंबई नॉर्थ वेस्ट की इस सीट पर माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और नाना पाटेकर को भी लड़ाने की बात हो चुकी है. हालांकि अक्षय कुमार और नाना पाटेकर इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं और माधुरी दीक्षित ने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag