नरेंद्र सिंह भाटी ने बुलन्दशहर में किया नामांकन

बुलंदशहर-गौतम बुद्ध नगर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए नरेंद्र सिंह भाटी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बुलंदशहर-गौतम बुद्ध नगर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए नरेंद्र सिंह भाटी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नरेंद्र सिंह भाटी ने यह नामांकन पत्र बुलन्दशहर के जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया। इस नामांकन पत्र के दौरान गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के विधायक और सांसद के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई बड़े भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री अनिल शर्मा, तीनों सांसद, दोनों जिलों के 8 विधायक और दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष भी नरेंद्र सिंह भाटी के नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी छोड़कर मौजूदा एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी को भाजपा ने एक बार फिर एमएलसी चुनावों में मैदान पर उतारा है। नरेंद्र सिंह भाटी के सामने राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी गठबंधन ने अरनिया की पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन दाखिल करने के लिए नरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर पहुंचे। बुलंदशहर भाजपा जिला कार्यालय में नरेंद्र सिंह भाटी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नरेंद्र सिंह भाटी को नामांकन से पहले गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री अनिल शर्मा, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज, खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह, दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, गौतम बुद्ध नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल रहीं।

दोनों जिलों में 2987 मतदाता करेंगे नए एमएलसी का फैसला-

जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्रि ने बताया कि बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर सीट के लिए कुल 2987 मतदाता नए एमएलसी का फैसला करेंगे। इसमें बुलंदशहर के 2678 मतदाता हैं। 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 946 ग्राम प्रधान, 338 सभासद, 51 जिला पंचायत सदस्य, 17 नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष, सात विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एक सांसद, दो शिक्षक और स्नातक एमएलसी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार गौतम बुद्ध नगर में केवल 309 मतदाता नए एमएलसी का चुनाव करेंगे। जिसमें तीन विधायक, 5 जिला पंचायत सदस्य, 88 ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।

22 मतदान केंद्रो पर होगा मतदान-

बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में कुल 22 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। बुलंदशहर में 18 और गौतम बुद्ध नगर में जिला प्रशासन 4 मतदान केंद्र बनाने जा रहा है।

calender
21 March 2022, 07:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो