झारखंड को नए साल का तोहफा! रांची-हावड़ा के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

झारखंड में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी की खबर है। बता दें कि प्रदेश को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। ये ट्रेन राजधानी रांची से बंगाल के हावड़ा तक दौड़ेगी। वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी क्योंकि अब रांची से हावड़ा तक की दूरी महज 5 घंटे में पूरी हो सकेगी।

Shruti Singh

इस रूट पर होगा परिचालन

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से बंगाल के हावड़ा तक होगा। ये ट्रेन रांची से शाम को खुलेगी जबकि हावड़ा से सुबह। इस बीच बता दें कि हावड़ा से सुबह खुलने के बाद ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर में होगा। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन आसनसोल,धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो और मुरी स्टेशन पर रूकेगी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत ये है कि ये ट्रेन रांची से हावड़ा तक की दूरी को महज 4 घंटे 55 मिनट में पूरी कर लेगी। इस दौरान ट्रेन 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

वहीं झारखंड में वंदे भारत ट्रेन की खबर से उत्साहित यात्री ये भी जरूर जानना चाहेंगे कि इस ट्रेन में सफर करने का किराया कितना होगा। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन के किराये को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्रेन में सफ़र करने के लिए यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 300 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

calender
05 January 2023, 04:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो