Nitish Kumar Birthday: सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पीएम मोदी, लालू और केजरीवाल समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 1 मार्च को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 1 मार्च को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। इस खास मौके पर राजनीतिक गलियारे से उन्हें बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल सहित तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई -

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं'।

लालू यादव ने छोटे भाई के दीर्घायु जीवन की कामना की-

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बेहद खास अंजाद में सीएम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि 'हमारे पुराने मित्र छोटे भाई बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लिखा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।'

अखिलेश यादव ने भी दी नीतीश कुमार को बधाई-

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बिहार के सीएम नितीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अनंत मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।'

तेज प्रताप यादव ने चाचा को दी जन्मदिन की बधाई -

बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की दी बधाई। उन्होंने लिखा, 'बिहार के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता के पर्याय, विकास पुरुष, हम सबके मार्गदर्शक श्री नीतीश कुमार चाचा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शतायु हों और निरंतर प्रदेश एवं देश की सेवा करते रहें।

उपेंद्र कुशवाहा ने CM को दी जन्मदिन की बधाई-

उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बहुत बधाई। ईश्वर उनको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य दें। कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर लड़ाई भी चल रही है।

अशोक चौधरी ने दी बधाई-

इसके अलावा जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “जीवेत शरद: शतम् माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वाद लिया। ईश्वर से आपके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत देशभर के बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

बता दें कि नीतीश कुमार बीते 17 सालों से बिहार में मुख्यमंत्री हैं और सूबे का कमान संभाल रहे हैं। एक बड़े नेता के तौर पर देश में वह जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2015 से 2017 में सीएम के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और एक बार फिर एनडीए से हाथ मिला लिया। नीतीश ने 2022 में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं।

calender
01 March 2023, 03:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो