कांग्रेस को कोई गंभीरता से नहीं लेता, 2024 में पहले से ज्यादा सीटे मिलेंगी: भूपेंद्र सिंह चौधरी 

भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ जिले के कई विधायक के साथ पार्टी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बरेली:  भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ जिले के कई विधायक के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।  भूपेंद्र ने बरेली के एक निजी रिसोर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़कर काम  करने को कहा होगा। बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को सम्बोधित किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन का 3 वर्ष का कार्यकाल होता है वहीं इसी कालखंड में एमएलसी और निकायों के चुनाव होते हैं।

भारतीय जनता पार्टी किसी जाति वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है भाजपा सब भारतीयों पार्टी है विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सीट मिली थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 58 सीटों में पहले चरण का चुनाव था जिसमें से बीजेपी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी की 12 सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा इटावा की 3 सीटों में से 2 सीटें बीजेपी ने जीती वही कन्नौज की 3 एटा की चारों सीटें बीजेपी ने जीती वही बागपत की 3 सीटों में से 2 सीटें भाजपा के हक में आई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्व तक मोदी और योगी को लोग चाहते हैं.वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के जनता से जुड़े जो भी विषय हैं उन सभी विषयों पर भाजपा काम कर रही है बिजली पानी सड़क और शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य से लेकर सभी पैरामीटर पर भाजपा सरकार अपना काम कर रही है और वही बीते विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया है और 70 परसेंट से ज्यादा सीटें बीजेपी की पक्ष में   आई थी।  उन्होंने कहा जल्द संगठन के  पुनर्गठन भी काम किया जाएगा। 

वही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाहन करूंगा।  नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा। वही राहुल गाँधी के सवाल पर कहा कांग्रेस को अब कोई सीरियस नही लेता राहुल गांधी को कोई नही सुनता, 2024  चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे।  ईडी छापेमारी पर कहा अगर किसी ने कुछ गलत नही किया तो लोगो को डरने की जरूरत क्या है। राकेश टिकैत के सवाल पर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है सरकार अपना काम कर रही है ।प्रदेश में अपराध न्यून्तनम स्तर पर है और अपराध का ग्राफ कम हुआ है।

calender
04 September 2022, 06:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो