Noida: सामाजिक संगठन आरोहण हेल्पिंग हैंड्स ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली

दीपावली का त्यौहार अब काफी नजदीक आ गया है, हर कोई अपने-अपने तरीके से दीपावली की खुशियां मनाने में जुटा हुआ है। इसी बीच गुरुवार को नोएडा में एक सामाजिक संगठन द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- विजय कुमार (नोएडा)

नोएडा: दीपावली का त्यौहार अब काफी नजदीक आ गया है, हर कोई अपने-अपने तरीके से दीपावली की खुशियां मनाने में जुटा हुआ है। इसी बीच गुरुवार को नोएडा में एक सामाजिक संगठन द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। बता दे, नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी सोसाइटी में निर्माणाधीन इमारतों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के साथ सामाजिक संगठन आरोहण हेल्पिंग हैंड्स द्वारा दीपावली की खुशियां बांटी गई।

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे मौजूद रहे। जिन्हें दीपावली के त्यौहार के बारे में सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा बताया गया। इस मौके पर सामाजिक संगठन की संचालिका सोनिया कपिल ने कहा कि, दीपावली का त्यौहार ना सिर्फ रोशनी और पटाखे का त्यौहार है बल्कि एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का त्यौहार है।

उन्होंने कहा कि, इसी को लेकर उनके संगठन द्वारा इन छोटे-छोटे जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर दीपावली की खुशियां मनाने का फैसला किया गया, इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों को दीपावली की मिठाइयां भी संगठन की तरफ से वितरित की गई, वहीं आने वाले समय में इन छोटे-छोटे स्कूल बच्चों को पढ़ाई की सुविधाएं भी संगठन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

और पढ़ें.............

Rampur: संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज

calender
20 October 2022, 08:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो