नगर पालिका राजौंद के दफ्तर में कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायत पर, सीएम फ्लाइंग की टीम ने की छापेमारी

13 कर्मचारियों में से 9 कर्मचारी समय से नही पहुंचे ड्यूटी पर, सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर की गई रेड जबकि सुबह 9 बजे का समय है ऑफिस पहुंचने का

Janbhawana Times

संबाददाता: राजीव मेहता (हरियाणा)

हाइलाइट्स -

10:15 तक भी 9 कर्मचारी थे गैरहाजिर -

13 कर्मचारियों में से 9 कर्मचारी समय से नही पहुंचे ड्यूटी पर -

सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर की गई रेड जबकि सुबह 9 बजे का समय है ऑफिस पहुंचने का -

हरियाणा: सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों/कर्मचारियों की लेटलतीफी और कामचोरी अक्सर देखने को मिलती है जिस पर लगाम लगाने के लिए सरकार समय-समय पर कार्रवाई करती है उसी कड़ी में आज राजौंद नगर पालिका के दफ्तर के कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की जिसमे 13 कर्मचारियों में से 9 कर्मचारी टाइम से दफ्तर नही पहुंचे थे।

लगभग 10:15 तक भी वो कर्मचारी नगरपालिका राजौंद के दफ्तर नही पहुंचे थे। सिर्फ चार कर्मचारी ही सुबह 9 बजे के टाइम पर मौजूद थे। सीएम फ्लाइंग डीएसपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि लगातार कर्मचारियों की लेट आने की शिकायत मिल रही थी तो हमने 9 बजकर 3 मिनट पर रेड की तो 13 में से सिर्फ 4 कर्मचारी ही समय पर दफ्तर पहुंचे थे जबकि 9 कर्मचारी 10:15 तक भी गैरहाजिर थे। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों तक भेज दी जाएगी जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag