झारखंड के देवघर में फैली दहशत, एक व्यक्ति को बदमाशों ने बम से उड़ाया
बुधवार सुबह 6 बजे के करीब देवघर में कुछ बदमाशों ने एक शख्स के ऊपर बम से हमला कर दिया।
झारखंड के देवघर में आज सुबह दिल दहला देने की वारदात सामने आई है। इस वादतर ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब देवघर में कुछ बदमाशों ने एक शख्स के ऊपर बम से हमला कर दिया। लक्ष्मी नाम के शख्स पर 4-6 आपराधियों ने हमला किया जिसमें लक्ष्मी के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
आपको बता दें कि लक्ष्मी यादव के सिर के बुरी तरह चिथड़े उड़ गए। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लक्ष्मी यादव के चिथड़े उड़े शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। इस घटना के बाद देवघर में दहशत फैल गई है।
घटना का डर लोगों के दिल में बैठ गया है। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर ली है। वारदत की खबर मिलते ही देवघर के एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की।
आपको बता दें कि लक्ष्मी यादव के परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर कुछ लोग उस पर हमला करने आए थे। बता दें कि मृतक लक्ष्मी पर कुंडा थाना में आपराधिक मामला भी दर्ज है।
खबरें और भी हैं...