score Card

पन्ना: लाखो रुपए की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

सरकार और केंद्र सरकार भले ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के लाख प्रयास कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नही ले रहा। गुन्नौर जनपद में भ्रष्टाचार का खेल व्यापक स्तर पर जारी है

संबाददाता- रजनीश (पन्ना, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। सरकार और केंद्र सरकार भले ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के लाख प्रयास कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नही ले रहा। गुन्नौर जनपद में भ्रष्टाचार का खेल व्यापक स्तर पर जारी है। एक और भ्रष्टाचार का मामला गुन्नौर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पटना तमोली से निकलकर सामने आया है।

जहां पर लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए राशि जारी हुई थी। इस निर्माण राशि में पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा आधा-अधूरा निर्माण करा कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसके चलते सार्वजनिक शौचालय का कार्य आज तक पूरा नही हो सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत मौखिक और लिखित कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नही लिया जाता। वही जब वर्तमान सरपंच से बात की गई तो उनका कहना है कि मामले कि शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी गई है।

वही जब पूरे मामले में नायब तहसीलदार से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, सम्बंधित विभाग को सूचित कर कार्यवाही की जाएगी। विकास कार्यो के नाम पर भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नही रेंगती। फिलहाल एक बार फिर अधिकारियों ने आस्वाशन दिया है, अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होगा।

calender
10 October 2022, 01:58 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag