पटना : विमानों में बदतमीजी की घटनाएं बढ़ीं, अब इंडिगो की फ्लाइट में भी उपद्रव, दो मुसाफिर गिरफ्तार

दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इन दोनों यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

Shruti Singh
Shruti Singh

एयर इंडिया (Air India) की पेरिस-नई दिल्ली उड़ान के दौरान महिला यात्री पर पेशाब करने का मामला अभी थमा नहीं था कि अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। बता दें कि दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इन दोनों यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पटना में लैंडिंग के दौरान दोनों यात्रियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बता दें कि दोनों यात्रियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, इंडिगो के मैनेजर की ओर से लिखित शिकायत देने के बाद पटना एयरपोर्ट पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों यात्रियों ने दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 में जमकर हंगामा किया। इन दोनों में शराब की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों मुसाफिरों को अरेस्ट किया है।

दरअसल, इन दिनों विमान में शराब पीकर बदतमीजी और हुड़दंग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 7 जनवरी को ही ऐसे ही एक मामले में शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पटना की फ्लाइट में भी शराबियों द्वारा हुड़दंग मचाने की घटना सामने आई। इस पर एक्शन लेते हुए दोनों यात्रियों की गिरफ्तारी हुई है।

calender
09 January 2023, 12:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो