G20 बैठक को लेकर आगरा में तैयारियां शुरू,किसने की ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलने की मांग?

जी-20 समिट को लेकर आगरा में तैयारियां शुरू हो गई। दरअसल, अगले साल फरवरी में जी-20 की तीन बैठकें आगरा में होनी है। इनमें से पहली बैठक दो दिनों तक आगरा में होगी।

Janbhawana Times

जी-20 समिट को लेकर आगरा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में जी-20 की तीन बैठकें आगरा में होनी है। इनमें से पहली बैठक दो दिनों तक आगरा में होगी। इसको लेकर पर्यटन उद्यमियों ने ताजमहल को रात 10 बजे तक खोले जाने की मांग उठाई है।

जानकारी के मुताबिक आगरा के पर्यटन उद्यमियों ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ताज को रात 10 बजे तक खोलने की मांग की। वहीं बैठक में संस्कृति मंत्री ने जनवरी में अधिकारियों के साथ आगरा आने का भरोसा दियाा। बता दें कि फरवरी में जी-20 की तीन बैठके प्रस्तावित है और इन में से पहली बैठक आगरा में दो दिनों तक होनी है। इसे देखते हुए पर्यटन उद्यमियों ने मांग उठाई है कि ताज को रात 10 बजे तक खोला जाना चाहिए।

9 और 10 फरवरी को आएंगे विदेशी मेहमान

जी-20 समूह में शामिल 20 देशों का इंगेजमेंट ग्रुप 9 और 10 फरवरी को आगरा आएगा। इसमें करीब 250 विदेशी मेहमान शामिल होंगे। यह सभी 20 देशों के उद्यमियों, श्रम संगठनों, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों के अलावा युवा और महिलाओं के समूह हैं जो भविष्य की नीतियों पर सोच-विचार करेंगे। आगरा के एक होटल में इनकी कॉन्फ्रेंस होगी।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag