किसानों को खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कसा तंज

किसानों को खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कसा तंज

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ललितपुर के बाद अचानक झांसी आ पहुंची। यहां उन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पूर्णतः फेल हो चुकी है।

दोपहर के समय प्रियंका गांधी बुंदेलखंड दौरे के चलते ललितपुर में मृत किसानों के परिजनों से मिलने के बाद झांसी पहुंची थी। उन्होंने कहा कि ललितपुर में खाद की लाइन में खड़े दो किसानों की मौत हो गई थी जबकि दो ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली थी। उनसे मिलकर उन्होंने सान्त्वना दी। साथ ही उनके कर्ज चुकाने से लेकर सारी व्यवस्था देखने का भी आश्वासन दिया।

.
calender
29 October 2021, 09:19 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो