पंजाब कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने निजी कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है। उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और रहूंगा।

दरअसल, फौजा सिंह को पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्री पद सौंपा गया था। उनके पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था। लेकिन सितंबर महीने में उनका ऑडियो क्लिप वायरल हो गया था। उस वक्त सीएम भगवंत मान जर्मनी दौरे पर थे। उनके वापस आने के बाद सरारी को नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गये थे।

अब पंजाब के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नए फेस को मौका मिल सकता है। खबरों माने तो आज ही शाम 5 बजे से पहले राजभवन में किसी प्रोग्राम में चलते ही नए मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक माइनिंग और जेल विभाग मीत हेयर को दिया जा सकता है। हरजोत बैंस को बदला जा सकता है। अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा बनी हुई है।

calender
07 January 2023, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो