ISRO में पंजाब की छात्राओं का योगदान, सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित

अमृतसर के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। जानकारी के अनुसार स्कूल की 10 छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसरो श्रीहरिकोटा जा रहा है।

Janbhawana Times

अमृतसर के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। जानकारी के अनुसार स्कूल की 10 छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसरो श्रीहरिकोटा जा रहा है। इन छात्राओं को सीएम मान की तरफ से प्रोत्साहित किया गया। सीएम मान ने इन छात्राओं को इसरो के लिए चिप बनाने पर सम्मानित किया और उनकी जमकर तारीफ की। छात्राओं की बनाई इस चिप को इसरो के उपग्रह में लगाया गया है।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि इसरो के सैटेलाइट में एक चिप श्री अमृतसर साहिब के स्कूल कि बच्चियां-अध्यापक साहिबानों की मेहनत के चलते लगाई गई है। पूरे पंजाब के लिए यह गर्व की बात है। बच्चों और अध्पयातों को श्रीहरिकोटा जाने के खर्च के तौर पर 3 लाख का चेक भेंट किया। भविष्य में और अच्छी खोज करने के लिए प्रोत्साहन दिया।

मुख्यमंत्री ने माल रोड पर स्थित इस स्कूल की छात्राओं को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की ये विलक्षण उपलब्धि भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगी। सीएम मान ने कहा कि ये पूरे राज्य के लिए बड़े मान वाली बात है। इससे ये बात फिर साबित हुई कि पंजाब के पास अथाह हुनर है, जिसको रचनात्मक दिशा में लाने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कूल की होनहार छात्राओं ने साबित कर दिया कि पंजाब के विद्यार्थियों में नवीनता और महारत की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इन छात्राओं को सही प्लेटफार्म मिले तो वो किसी भी क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा सकती हैं। इसीलिए पंजाब सरकार छात्राओं को उत्साहित करने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी एक कोशिश के तहत प्रदेश भर में ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ का निर्माण कर रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag