Punjab: सीएम भगवंत मान नववर्ष पर परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे

आज दुनिया भर में नववर्ष का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नए साल के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर सहित पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना पहुंचकर नतमस्तक हुए और और अरदास की।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज दुनियाभर में नववर्ष का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नए साल के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर सहित पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना पहुंचकर नतमस्तक हुए और और अरदास की।

सीएम भगवंत मान ने गुरुद्वारा साहिब की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा कि गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में नववर्ष के मौके पर परिवार सहित नतमस्तक होने का शुभ समय मिला और गुरु के चरणों में माथा टेका। नया साल सभी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों की चढ़दीकलां के लिए गुरु साहिब से अरदास की।

सीएम भगवंत मान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि सभी को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि नववर्ष 2023 सभी के आंगन में तंदरुस्ती-तरक्की और खुशियां लेकर आए। हमारा आपसी प्रेम-भाईचारा हमेशा की तरह कायम और बरकरार रहे। पंजाब हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को हासिल करें।

ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ 2023 ਦੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ...ਉਮੀਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਨਵਾਂ ਸਾਲ #2023 ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਤੰਦਰੁਸਤੀ-ਤਰੱਕੀਆਂ ਤੇ ਖ਼ੁਸ਼ੀਆਂ-ਖੇੜੇ ਲੈ ਕੇ ਆਵੇ…ਸਾਡਾ ਆਪਸੀ ਪਿਆਰ-ਭਾਈਚਾਰਾ ਸਦਾ ਵਾਂਗ ਕਾਇਮ ਤੇ ਬਰਕਰਾਰ ਰਹੇ…ਪੰਜਾਬ ਹਰ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਨਵੀਆਂ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ਸਰ ਕਰੇ…#HappyNewYear2023 pic.twitter.com/gh51CwUOfJ

calender
01 January 2023, 02:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो