पंजाब: आज भटिंडा में CM केजरीवाल ने व्यापारियों से किया संवाद

पंजाब: आज भटिंडा में CM केजरीवाल ने व्यापारियों से किया संवाद

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर है। कल सीएम केजरीवाल ने पंजाब के किसानों से संवाद किया उनसे कई बड़े वादें भी किए। तो वहीं आज केजरीवाल व्यापारियों से संवाद कर रहे है।

इस दौरान उन्होंने कहा, आज दो ऐलान करूंगा। पहला, हमारी सरकार बनेगी तो 1 अप्रैल के बाद हर व्यापारी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। उसके बाद व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। दूसरा, हम आपको ईमानदार सरकार देंगे। भ्रष्टाचार और अफसर राज से मुक्ति दिलाएंगे।

आगे केजरीवाल ने कहा, सारी पार्टियों को व्यापारियों से पैसा चाहिए, मुझे आपसे पैसा नहीं चाहिए। मैं आपको पंजाब की तरक्की में भागीदार बनाने आया हूं। सरकार बनने के बाद वैट का रिफंड तीन से चार महीनों में दिलाएंगे।

.
calender
29 October 2021, 08:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो