कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कुमार विश्वास को पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का हाईकोर्ट ने फैसला लिया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कुमार विश्वास को पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का हाईकोर्ट ने फैसला लिया है।

बता दें कि जाने माने कवि कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए थे।

कुमार विश्वास ने केस दर्ज होने के बाद कोर्ट में रूपनगर पुलिस के एक्शन के खिलाफ याचिका दायर की थी और उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज केस राजनीति से प्रेरित है। हालांकि अब हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है लेकिन FIR दर्ज करने की जो उनकी अर्जी है उसकी सुनवाई जारी रहेगी।

calender
02 May 2022, 11:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो