पंजाब: जालंधर शक्ति पीठ के पास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बुधवार को जालंधर दौरे से पहले कुछ लोगों ने दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बुधवार को जालंधर दौरे से पहले कुछ लोगों ने दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे।

जानकारी के मुताबिक जालंधर की शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर के पास कुछ स्थानीय लोगों ने खालिस्तान समर्थक नारे देखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिशें लगातार जारी है। इसी संबंध में पुलिस वहां सतर्कता बरत रही है।

बता दें कि पंजाब में पिछले हफ्ते से ये तीसरी घटना निकल के सामने आई है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है लेकिन अभी तक खालिस्तानी नारे लगाने वाले लोगों का कुछ पता नही चल पाया है।

calender
15 June 2022, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो