पंजाब: 5 साल से मिल्कफेड वेरका में खाली पड़ी पोस्टों पर अब होगी भर्ती

पंजाब में मिल्कफेड वेरका विभाग में काफी समय से कुछ पद खाली पड़े है लगभग 5 सालों से इस विभाग में सी और डी ग्रुप के पदों पर भर्ती नहीं हुई है और ये पद खाली पड़े है। पिछली सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण मिल्कफेड वेरका विभाग में कम से कम 500 से ज्यादा पद खाली पड़े है।

Vishal Rana

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि, "मिल्कफेड वेरका विभाग में जितने पद खाली है वे सब भरे जाएंगे इसके अलावा सचिवालय में भी 150 पोस्ट पर भर्ती होगी। स्क्रेपिंग पॉलिसी के जरिये ट्रांसपोर्ट के अंदर पुरानी गाड़ियों को स्क्रेब करके नई गाड़ियों पर छूट दी जायेगी।"

उन्होंने कहा कि, "स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की भी भर्ती की जाएगी इसके अलावा सुरक्षा के प्रबंध को देखते हुए 14 हजार नौकरियां और निकाली जायेगी। जिनकों स्कूल कमेटी मैनेजमेंट द्वारा भर्ती किया जायेगा। इनको पंजाब सरकार की तरफ से पैसा मिलेगा जिसके लिए नियम बनाने शुरू कर दिया गए है।" पुरानी गाड़ियों को लेकर पंजाब सरकार भी अब सख्त होती दिखाई दे रही है इसको लेकर सरकार ने स्क्रैब पॉलिसी चलाई है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ कारवाई कर रही है और जो पहले की सरकार के भ्रष्ट नेता थे जिनके चलते कई विभागों में अभी तक हजारों पद खाली पड़े रहे उन अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जायेगा। पंजाब सरकार लगातार राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें.............

पंजाब: भारत-पाक बॉर्डर पर दिखे संदिग्ध लोग, BSF और पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

calender
06 January 2023, 04:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो