पंजाब: पूर्व हेल्थ सचिव अजॉय शर्मा पर गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार के मामले हुए उजागर

दो दिन पूर्व आईएएस अधिकारी अजॉय शर्मा को हेल्थ सचिव के पद से हटा दिया पंजाब सरकार द्वारा हटा दिया गया है। अजॉय शर्मा को नई सरकार बनने के बाद अप्रैल 2022 में हेल्थ डिपार्टमेंट का कार्यभार दिया गया था

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

चंडीगढ़। दो दिन पूर्व आईएएस अधिकारी अजॉय शर्मा को हेल्थ सचिव के पद से पंजाब सरकार द्वारा हटा दिया गया है। अजॉय शर्मा को नई सरकार बनने के बाद अप्रैल 2022 में हेल्थ डिपार्टमेंट का कार्यभार दिया गया था।  सूत्रों की मानें तो अजॉय शर्मा पर सरकार को पूरा भरोसा था और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने बड़ी मशीनों में खरीद फरोख्त करते समय अपने करीबियो को फायदा पहुँचाया और मनमानी ढंग से टेंडर अलाटमेंट की।

सूत्रों की माने तो जब मुख्य सचिव ने इन आरोपों पर अजॉय शर्मा को तलब किया तो अजॉय शर्मा ने ना सिर्फ मुख्य सचिव के साथ अभद्रता की बल्कि ये तक कहा की जिसे जो जांच बिठानी है बिठा ले। हालांकि अपनी छवि को अच्छा दिखाने के लिए उन्होंने मीडिया जगत में अपने ट्रांसफर की वजह सरकार के प्रचार की खर्च को ना पारित करना बता रहे है।

अजॉय शर्मा ये बात अच्छी तरह जानते है की आम आदमी सरकार पर प्रचार के खर्च को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, इसलिए कुछ पत्रकारों ने अक्षरशः अजॉय शर्मा की कहानी को सच मान लिया और उसे वैसे ही प्रस्तुत किया, जबकि मामला कुछ और ही है जो की बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की तरफ ईशारा कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि प्रमुख सचिव और परिवार कल्याण और वित्त आयुक्त के पद पर तैनात अजॉय शर्मा का दोनों विभागों से ट्रांसफर कर दिया। विकास प्रताप को वित्त आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है।

calender
22 January 2023, 10:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो