पंजाब: 4000 युवाओं को मिलेंगे आज नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग में होगी तैनाती
पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो 25000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में बंपर सरकारी भर्तियां जारी है। सीएम मान आज लुधियान में 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है। यह नियुक्तियां शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर जाएंगी। आपको बता दें कि मान सरकार अब तक 25000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है।
वहीं सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, वादे के मुताबिक हम नए साल की शुरुआत रोजगार से करने जा रहे हैं। आज हम लुधियाना में मास्टर कैडर के 3910 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। मैं पंजाबियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इस नए साल में मेरी सरकार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय को प्राथमिकता देगी।
ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਤੋਂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ..ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਮਾਸਟਰ ਕਾਡਰ ਦੇ 3910 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 5, 2023
ਮੈਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਉਂਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਸਭ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਹੋਣਗੇ..ਇਸ ਨਵੇਂ ਸਾਲ 'ਚ ਮੇਰੀ ਸਰਕਾਰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ, ਸਿਹਤ, ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਵੇਗੀ...
.