Bharat Jodo Yatra: केसरिया पगड़ी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, टेका माथा, देखें तस्वीरें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सिर पर केसरिया रंग पगड़ी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे और माथा टेका

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करने वाली थी। लेकिन राहुल गांधी के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया गया है। जिससे मंगलवार को राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अचानक अमृतसर पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सिर पर केसरिया रंग पगड़ी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे और माथा टेका। यहां उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकेंगे। सुबह 6:30 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

calender
10 January 2023, 04:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो