बेलगावी में बोले राहुल- कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेलगावी में युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसके लिए 130 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी 20 मार्च यानी आज के दिन उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगी। वहीं दूसरी सीईसी की बैठक 22 मार्च को हो सकती है।

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सोमवार को कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी का चुनाव प्रसार करने के लिए पहुंची है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलगावी में युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां एक सभा को भी संबोधित किया है।

बेलगावी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़ने ने सभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा, हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे। जहां गरीबों की आवाज का महत्व होगा। इस सरकार में कुछ भी करवाना हो तो 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।

तो वहीं दूसरी तरह कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 'केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपए देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपए देगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, यहां के युवाओं ने कहा कि उन्हें यहां कोई नौकरी नहीं मिल रही है और लोगों ने शिकायत की कि यह सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है, यह 40% कमीशन वाली सरकार है।

calender
20 March 2023, 04:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो