Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में दूल्हे की मां सहित अब तक 18 ने तोड़ा दम

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दूल्हे की मां भी शामिल है।

Shruti Singh
Shruti Singh

राजस्थान के जोधपुर जिले में सिलेंडर ब्लास्ट मामले में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में शादी समारोह में सिलेंडर फटने से 60 लोग बुरी तरह झुलस गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों मे 9 बच्चे,8 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में दूल्हे की मां की भी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 34 मरीजों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सोमवार को अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से बात कर मरीजों की हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी ली। वहीं शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निशुल्क एंबुलेंस सेवा

जोधपुर एंबुलेंस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश का कहना है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की डेड बॉडी उनके गांव तक पहुंचाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

calender
13 December 2022, 10:17 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो