रतलाम: 5 साल की बेटी ने दरवाजा खोला, तो देखा सामने पत्नी फांसी पर लटकी मिली

माणक चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्र नगर में रह रहे पुलिसकर्मी (आरक्षक) विजय थापा की 26 वर्षीय पत्नी सपना थापा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

calender

मध्य प्रदेश। माणक चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्र नगर में रह रहे पुलिसकर्मी (आरक्षक) विजय थापा की 26 वर्षीय पत्नी सपना थापा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी रात में ड्यूटी गया हुआ था। सुबह वह घर पहुंचा तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली। उसके फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक विजय थापा पत्नी सपना व करीब पांच वर्षीय बेटी खनक के साथ राजेंद्र नगर में रहता था। विजय थापा का पुलिस लाइन से स्टेशन रोड थाना पर स्थानांतर किया गया था।

उन्होंने शुक्रवार को ही थाने पहुंचकर ज्वाइनिंग ली थी। उनकी नाइट गस्त में ड्यूटी थी। घर पर पत्नी व बेटी थी। रात में किसी समय पत्नी सपना ने साड़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। बेटी को भी इसकी जानकारी नहीं लगी। नाइट ड्यूटी कर शनिवार सुबह विजय थापा घर पहुंचे व दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया।

इसके बाद जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने व आवाज लगाने पर उनकी बेटी खनक ने दरवाजा खोला तो वे घर में पहुंचे। जब अंदर आकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तत्काल पुलिस थाने में सूचना दी। माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, एसआई प्रवीण वास्कले, एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल आदि मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया गया।

कारण नहीं चला पता -

एसआई प्रवीण वास्कले के अनुसार सपना का मायका इंदौर में है। उसकी मां और भाई सूचना मिलने पर रतलाम पहुंचे। मायके पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया। सपना के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा।

First Updated : Saturday, 12 November 2022