रेवाड़ी: श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा हैं। नवरात्रि मुख्य रूप से माँ शक्ति की आराधना करने का दिन होता हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।

Janbhawana Times

संबाददाता - राजीव शर्मा (रेवाड़ी, हरियाणा)

हरियाणा। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा हैं। नवरात्रि मुख्य रूप से माँ शक्ति की आराधना करने का दिन होता हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।

शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है, मंदिरों में माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की आराधना की जा रही है। नवरात्रि के 2 दिन शेष बचे हैं इसलिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर दर्शन करने आ रहे हैं।

माता को हलवा, पूरी, नारियल, चुन्नी, मेवा, मिश्री आदि का प्रसाद चढ़ाया जा रहा है। माँ को प्रसन्न करने के लिए भक्त मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। रेवाड़ी के प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

नवरात्रि के पावन दिनों में नियम और निष्ठा के साथ माँ आदिशक्ति के नौं स्वरूपों का पूजन करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं नवरात्रि के नौं दिनों के दौरान पड़ने वाली अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है।

इस दिन को दुर्गा अष्टमी या फिर महाअष्टमी कहा जाता है। अष्टमी तिथि को मां के आठवें स्वरूप माँ महागौरी के पूजन का विधान है। अष्टमी के दिन कंजका पूजन करने का भी विधान है।जिसमें नौ कन्याओं को साक्षात देवी के रूप में पूजा जाता है।

नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन पूजा करने से शादी-विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही महागौरी की पूजा से दांपत्य जीवन सुखद बना रहता है और पारिवारिक कलह भी खत्म हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए देवी महागौरी की ही पूजा की थी। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी पर माँ महागौरी की पूजा का विधान है। माँ महागौरी का प्रिय रंग सफेद होता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag