यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर संजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना
हाई कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "भाजपा पिछड़ों की विरोधी है नगर निकाय के चुनाव में पिछड़ों का हक मारने के लिए जानबूझकर गलत आरक्षण कराया गया है।
उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ बैंच का अहम फैसला आ चुका है। जिसके बाद राज्य में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा कि राज्य में इस बार निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के होगा।
हाई कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "भाजपा पिछड़ों की विरोधी है नगर निकाय के चुनाव में पिछड़ों का हक मारने के लिए जानबूझकर गलत आरक्षण कराया गया है। भाजपा बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराना चाहती है।"
मोदी जी, योगी जी , केशव मौर्य जी कहा छिपे हो सामने आओ। पिछड़ो का हक़ क्यों मारा ? ये साफ़ बताओ। नौकरी में आरक्षण छीना, चुनाव में आरक्षण छीना, बस चले तो पिछड़ो के जीने का हक़ भी छीन लेगी भाजपा। pic.twitter.com/a2mb5sGFRa
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 27, 2022
आगे सीएम योगी को चुनौती देते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, "सही सर्वे कराकर फिर से ओबीसी आरक्षण दो और चुनाव कराओ। वरना इसको लेकर सड़कों पर आंदोलन होगा।"
BJP पिछड़ों की विरोधी है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 27, 2022
नगर निकाय के चुनाव में पिछड़ो का हक़ मारने के लिये जानबूझकर ग़लत आरक्षण कराया गया।
बिना OBC आरक्षण के चुनाव कराना चाहती है BJP सरकार।
सही सर्वे कराकर OBC आरक्षण दो फिर चुनाव कराओ आदित्यनाथ जी वरना सड़कों पर आंदोलन होगा।
आगे उन्होंने कहा कि, "मोदी जी, योगी जी , केशव मौर्य जी कहा छिपे हो सामने आओ। पिछड़ो का हक़ क्यों मारा ? ये साफ़ बताओ। नौकरी में आरक्षण छीना, चुनाव में आरक्षण छीना, बस चले तो पिछड़ो के जीने का हक़ भी छीन लेगी भाजपा।"
ये खबर भी पढ़ें.............