सतना: अंतिम संस्कार कर प्रयागराज से सतना लौट रहे परिवार की कार पलटी, एक की मौत, छह घायल

घटना उत्तरप्रदेश के बरगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां पर झांसी-मिर्जापुर हाईवे-35 पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 50 वर्षीय धर्मेंद्र पाठक उर्फ गोविंद की मौत हो गई, जबकि अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

Janbhawana Times

मध्यप्रदेश। घटना उत्तरप्रदेश के बरगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां पर झांसी-मिर्जापुर हाईवे-35 पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 50 वर्षीय धर्मेंद्र पाठक उर्फ गोविंद की मौत हो गई, जबकि अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी लोग प्रयागराज से परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार कर के लौट रहे थे। मध्य प्रदेश के जिला सतना थाना कोठी के ग्राम घुरेहा निवासी 70 वर्षीय अयोध्या प्रसाद कुशवाहा की सोमवार को गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई।

22 वर्षीय अरविंद कुशवाहा अपने पिता का शव लेकर बुधवार को अंतिम संस्कार करने प्रयागराज गए थे। उनके साथ उनके बहनोई थाना कोठी के ग्राम खामा निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र पाठक उर्फ गोविंद भी थे। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग रात में करीब तीन बजे लौट रहे थे। बरगढ़ थाना क्षेत्र में सुचेता कालोनी के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

दुर्घटना में धर्मेंद्र पाठक और अरविंद समेत चालक राकेश निवासी नागौद जिला सतना, ओम प्रकाश निवासी कंचनपुरवा थाना कोठी सतना, जगदीश कुशवाहा और किशोरीलाल निवासी गड़े परड़िया थाना देवेंद्रनगर जिला पन्ना, अर्जुन कुशवाहा निवासी थाना सलेहागंज जिला पन्ना घायल हो गए, सभी को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। हालात नाजुक होने की वजह से बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag