गया: अनुसूचित जाति पर ही हुआ SC / ST Act,अपने बदले के लिए महादलितों को बनाया जा रहा है हथियार

ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पकरी-गुरिया के ग्राम पड़रिया निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष समेत एक अनुसूचित जाती पर एससी एसटी एक्ट का मामला प्रकाश में आया है। आपको बतादें की यह आरोप ग्राम पंचायत पकरी-गुरिया के वार्ड नंबर आठ के वार्डसदस्य देवनंदन भुइयाँ ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन दाँगी पर सुपरविजन के नाम पर रुपया लेने से संबंधित लगाते हुए,गाली गलौज के साथ जाती सूचक शब्द प्रयोग करने का भी आरोप,और 11 महादलित की झुग्गी झोपड़ी तोड़कर अनाज और अन्य सामग्री लूटने के आरोप भी लगाया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

गया। ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पकरी-गुरिया के ग्राम पड़रिया निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष समेत एक अनुसूचित जाती पर एससी एसटी एक्ट का मामला प्रकाश में आया है। आपको बतादें की यह आरोप ग्राम पंचायत पकरी-गुरिया के वार्ड नंबर आठ के वार्डसदस्य देवनंदन भुइयाँ ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन दाँगी पर सुपरविजन के नाम पर रुपया लेने से संबंधित लगाते हुए,गाली गलौज के साथ जाती सूचक शब्द प्रयोग करने का भी आरोप,और 11 महादलित की झुग्गी झोपड़ी तोड़कर अनाज और अन्य सामग्री लूटने के आरोप भी लगाया है।

जहां 18 सितंबर को *****इमामगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसका कांड संख्या 181/22 है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन दाँगी ने ये सभी आरोप को बेबुनियाद बताते हुए। कहा की मैं समाज की जड़ से जुड़ा हूँ। हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता हूँ। यह सब जो मुकदमा कराया गया है रुपया के बल पर कराया गया है। बिना जांच के ही मुकदमा दर्ज किया गया है। क्योंकि जहां महादलित की झोपड़ी उजाड़ने की बात कही गई है।

वहां पर जानवर बांधे जाते हैं। जो वन विभाग भूमि में है। जो जांच का विषय है। साथ ही गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया के बृजनंदन दाँगी और भगत सिंह भोक्ता पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब चुनाव की रंजिश को लेकर महादलित परिवार को हथ्यार बनाया जा रहा है। क्योकि जब यह मामला तब उत्पन्न हुआ था। जब बृजनंदन दाँगी ने दो बिछड़े परिवार को मिलाकर विवाह करा दिया था।

उसी के उपलक्ष्य में बहुभोज का आयोजन किया गया था। उसी पार्टी से लौटने के क्रम में वार्डसदस्य द्वारा विरोध किया गया था। फिर वार्डसदस्य ही द्वारा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है। जिसके लिए पूरे पकरी-गुरिया पंचायत के ग्राम पड़रिया के महिला पुरुष ग्रामीणों में रोष है। और इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की मांग है। वहिं ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी भी दिया है।

calender
25 September 2022, 09:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो