score Card

उत्तरकाशी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों के तापमान में आई गिरावट

मंगलवार 3 जनवरी को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री में में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पहाड़ी इलाकों में मौसम में आए इस बदलाव के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है।

पूरे देश में ठंड का कहरी जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। उत्तराखंड में भी सर्दी के सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। चार धार में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई है। आपको बता दें कि मंगलवार 3 जनवरी को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री में में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

पहाड़ी इलाकों में मौसम में आए इस बदलाव के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में ठंड के साथ तेज बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में हुई भारी बर्फबारी

उत्तराखंड में पिछले दिनों बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी इसके बाद में प्रदेश में बर्फबारी ने ठंड को बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी जनपद में देर शाम गंगाघाटी में गंगोत्री, मुखवा, धराली, झाला और सुखी में बर्फबारी हुई।

आपको बता दें कि यमुनाघाटी के यमुनोत्री मंदिर में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली। उत्तराखंड में बर्फबारी ने होने के पर्यटकों के चेहरे पर खुशी आ गई है। सैलानी बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं।

अगले 4-5 दिन तक घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिन तक देश उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा छाने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि इसके बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में छाया रहा घना कोहरा, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

calender
04 January 2023, 10:11 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag