अल्लू अर्जुन का एटिट्यूड देख ठनका लोगों का माथा

अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने ऐक्टर हैं। उन्होंने 'पुष्पा' मूवी में अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आपको बता दें कि हाल ही में 'बॉलिवुड की नगरी' मुंबई में स्पॉट किए गए अपने फैमिली के साथ... लेकिन

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने ऐक्टर हैं। उन्होंने 'पुष्पा' मूवी में अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आपको बता दें कि हाल ही में 'बॉलिवुड की नगरी' मुंबई में स्पॉट किए गए अपने फैमिली के साथ... लेकिन उनकी एक बात लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई। अल्लू अर्जुन को चाहने वाले लोग, उनकी इस हरकत की वजह से उनसे खफा नजर आ रहे हैं। आखिर मुंबई आकर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि लोग नाराज हैं अपने पुष्पा से. लोग पूछ रहे हैं कि क्या अपन झुकेगा नहीं साला को ले लिया है सिरियसली.. दरअसल, अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो मुंबई में फैमिली के साथ स्पॉट हुए। सिर पर गोल टोपी और आंखों पर चश्मा पहने अल्लू का SWAG तो कमाल का था। उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी बेताब थे और कुछ फैंस भी उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन अल्लू ने उनसे मिलना और पपाराजी को पोज देना तो दूर, उनकी तरफ देखने की भी जहमत नहीं उठाई।

बस यही बात लोगों को खटक रही है। जहां एक तरफ साउथ ऐक्टर्स के हंबल होने वाली अदा पर ही लोग फिदा रहते है तो वहीं Allu Arjun के रवैये को देख फैंस का दिल टूट गया। उनका कहना है अल्लू ने ऐसे रिएक्ट किया है, जैसे बॉलिवुड स्टार्स भी नहीं करते। ये वीडियो देखने के बाद लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने नाराज होते हुए लिखा, 'इतना एटिट्यूड किस चीज के लिए है अल्लू सर?' वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'साउथ स्टार्स बहुत हंबल होते हैं!' आपको बता दें कि हालीमें अल्लू बॉडी Shaming के शिकार हुए थे। वो हाल ही में स्पॉट हुए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। कहा जा रहा है कि उन्होंने 'पुष्पा 2' के लिए ही थोड़ा वजन बढ़ाया है, लेकिन उन्हें देखकर यूजर्स ने उन्हें टारगेट किया। अल्लू अर्जुन 2021 में 'पुष्पा: द राइज' मूवी में नजर आए थे, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। इसमें Rashmika मंदाना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब वो इस मूवी के दूसरे पार्ट की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका नाम 'पुष्पा: द रूल' होगा।

calender
29 June 2022, 07:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो