उत्तराखंड में भीषण शीतलहर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकपी, हरिद्वार सबसे ज्यादा सर्द

उत्तराखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड के सितम से लोग परेशान है।

Shruti Singh
Shruti Singh

उत्तराखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड के सितम से लोग परेशान है।

शीतलहर का अलर्ट

उत्तराखंड में भीषण शीतलहर की वजह से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए है। बता दें कि मौसम विभाग ने ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरा छाया रहेगा।

हरिद्वार रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग का कहना है कि हरिद्वार में 37 साल में पहली बार बुधवार को -6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इतना कम तापमान देख एक बार को तो मौसम विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने फिर तापमान की दोबारा जांच की। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नही है।

calender
28 December 2022, 03:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो