अमित शाह आज झारखण्ड के देवघर में रैली को करेंगे सम्बोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के देवघर का दौरा करने वाले हैं, जहां वह इफको (IFFCO) के एक नैनो यूरिया संयंत्र (nano urea plant) की आधारशिला रखेंगे और भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे।

Sonia Dham
Sonia Dham

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के देवघर का दौरा करने वाले हैं, जहां वह इफको (IFFCO) के एक नैनो यूरिया संयंत्र (nano urea plant) की आधारशिला रखेंगे और भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में माथा टेकने के अलावा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगे। कंपनी के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने बताया कि, 'केंद्रीय गृह मंत्री इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (Indian Farmers Fertiliser Cooperative - IFFCO) के 300 करोड़ रुपये के नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।'

जानकारी के अनुसार, यह देश का पांचवां नैनो यूरिया संयंत्र (nano urea plant) होगा। इसके बाद शाह झारखंड में विपक्षी पार्टी बीजेपी की 'विजय संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह देवघर में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे। अमित शाह का यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत अहम माना जा रहा है।

बता दें, उन्होंने जनवरी में चाईबासा का दौरा किया था और हेमंत सोरेन सरकार से अन्य देशों के घुसपैठियों को रोकने का आह्वान किया था। भाजपा ने AJSU (All Jharkhand Students Union) पार्टी के साथ मिलकर 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस और झामुमो ने एक-एक निर्वाचन क्षेत्र जीता था। इसके अलावा अमित शाह बंगाल और त्रिपुरा में भी इस महीने में जनसभा को सम्बोधित करने वाले हैं। बंगाल में 1 और त्रिपुरा में 2 रैलियां होने की उम्मीद है। यह रैलियां इस साल होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बहुत अहम माना जा रही है।

calender
04 February 2023, 10:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो