सोनीपत: बच्चों को संस्कार सिखाने के लिए वी.एस.के.एम. चैरिटेबल फाउंडेशन शुरू करेगा पाठशाला

आज के युवा वर्ग में लगातार संस्कार की कमी होती जा रही है, संस्कार शिक्षा के लिए एक पाठशाला होनी आवश्यक है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज के युवा वर्ग में लगातार संस्कार की कमी होती जा रही है, संस्कार शिक्षा के लिए एक पाठशाला होनी आवश्यक है। यह कहना है वी.एस.के.एम. चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष वैद्य अनिल अंकुश का। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से गरीबों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था कर रही है आगे उनका लक्ष्य है एक संस्कार विद्यालय खोलने का है।

वैद्य अनिल अंकुश ने बताया कि वी.एस.के.एम. चैरिटेबल फाउंडेशन जहां सरकारी संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए मदद करने के लिए अग्रिम रही है। वहीं, संस्था अब बच्चों को संस्कार सिखाने के लिए एक पाठशाला जल्द ही शुरू करने वाली है। जहां पर बच्चों को संस्कार सिखाए जाएंगे। इस पाठशाला में हर प्रकार की किताबें रखी जाएगी। ताकि पाठशाला में बच्चे व बड़े भी संस्कारों का पता लगा सके।

वैद्य अनिल अंकुश ने बताया कि कोरोना काल में उनकी संस्था द्वारा 1 लाख 50 हजार डोज का काढ़ा बनावाया गया था और लोगों को निशुल्क वितरित किया गया था। अब भी संस्था रोजाना सुबह व शाम के समय लोगों को निशुल्क खाना वितरित करती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे और सरकार भी नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

calender
07 September 2022, 03:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो