AAP महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 15 जिलों में जिलाध्यक्ष व 4 महानगर अध्यक्ष बनाए गए

उत्तर प्रदेश में लगातार आम आदमी अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में आप ने उत्तर प्रदेश की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने 15 जिलों में अध्यक्षों के साथ ही 4 महानगरों के भी अध्यक्षों की घोषणा की है। साथ ही वाराणसी की रेखा जायसवाल को प्रदेश महासिचव बनाया गया है। प्रदेश महिला विंग की घोषित नई सूची में प्रीति उपाध्याय, नर्गिस खां, निशा निगम, दीप्ति वर्मा, सुल्ताना हनीफ, सुशीला वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Janbhawana Times

इसी प्रकार शिवाली मिश्रा, निरमेश त्यागी, महजबी फारूक़ी, ऊषा राय, रश्मि पांडेय, मंजू गौतम, जसमीत कौर, राजकुमारी यादव, पुष्पा सिंह का नाम भी इसमें शामिल है। इसके अलावा 15 महिला जिलाध्यक्ष भी बनाई गई हैं। जिसमें नीतू को अलीगढ़, ज्योत्सना गोयल को उन्नाव, पिंकी यादव को कन्नौज, शशिबाला दूबे को गोरखपुर, रंजना अग्रवाल को जालौन, अनिती मिश्रा को जौनपुर, सरोज श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, सुधा सिंह को बुलंदशहर, गजाला सिद्दकी को मुज्जफरनगर, अमिता मौर्या को मऊ, पूजा तिवारी को संभल, हरिबाई राजपूत को ललितपुर, अर्चना गुप्ता को हमीरपुर, तारा यादव को शाहजहांपुर और सुमन विश्वकर्मा को चित्रकूट का महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी का मानना है कि नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी को और भी मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष लोगों से जुड़ेंगे और उनकी दिक्कतों को सुनेंगे, साथ ही उसका समाधान निकालने की भी कोशिश करेंगे।

calender
19 July 2022, 07:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो